Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरसिंधु बॉर्डर पर चलती कार में लगी भीषण आग, NH-44 पर यातायात...

सिंधु बॉर्डर पर चलती कार में लगी भीषण आग, NH-44 पर यातायात बाधित.

अजय शर्मा: बीती रात राजधानी दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना NH 44, दिल्ली–हरियाणा सिंधु बॉर्डर के पास की बताई जा रही है।

आग लगने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को जलते देख तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों को राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर भेजा गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि कार में सवार लोग आग लगते ही समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हालांकि प्रारंभिक आशंका है कि इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments