अजय शर्मा: बाहरी दिल्ली के Mangolpuri थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सिगरेट न देने को लेकर हुए विवाद में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
आरोप है कि वारदात पुलिस बूथ से महज कुछ कदमों की दूरी पर अंजाम दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही Delhi Police मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीनों नाबालिग आरोपितों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया ‘ड्रेगन चाकू’ भी बरामद कर लिया है।
15 दिन पहले बिहार से आया था दिल्ली
जांच में सामने आया है कि मृतक करीब 15 दिन पहले अपने रिश्तेदार के पास बिहार से दिल्ली आया था। वह इलाके में ज्यादा लोगों को जानता भी नहीं था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।
इलाके में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

