असल न्यूज़: उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बेटियों ने कथित तौर पर अपने 55 वर्षीय पिता रामप्रसाद की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 32 वर्षीय कोमल और उसकी नाबालिग बहन को हिरासत में ले लिया है।
पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिता अपनी बेटियों से अक्सर शादी और रोजगार को लेकर तकरार करते थे। बताया जा रहा है कि वे कहते थे, “तुम्हारी शादी नहीं हुई है, तुम कुछ कमा नहीं रही हो, समाज में हमारी बदनामी हो रही है।”
इसी मुद्दे को लेकर शनिवार रात घर में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गुस्से में आकर दोनों बेटियों ने पिता पर चाकू से वार कर दिया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पुलिस पारिवारिक पृष्ठभूमि व अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
इलाके में सनसनी
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार में पहले भी विवाद होते रहे थे, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि मामला इतनी गंभीर स्थिति तक पहुंच जाएगा।
पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सटीक तस्वीर सामने आ सकेगी।

