Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली के पूठ गांव में गोदाम में भीषण आग-16 दमकल गाड़ियां मौके...

दिल्ली के पूठ गांव में गोदाम में भीषण आग-16 दमकल गाड़ियां मौके पर, काले धुएं का गुबार दूर तक दिखा

अजय शर्मा: बाहरी दिल्ली के पूठ गांव स्थित एक गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में काले धुएं का गुबार आसमान में दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

दमकल विभाग को करीब दोपहर 1 बजे घटना की सूचना मिली कि B-184 में आग लग गई है। सूचना मिलते ही Delhi Fire Service की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

फायर कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है।

नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ऐसे हादसों के पीछे सुरक्षा मानकों और नियम-कायदों की अनदेखी जिम्मेदार होती है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल स्थिति पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments