असल न्यूज़: भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से खेल जगत और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, खानचंद सिंह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा स्थित Yatharth Hospital में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो पाया।
रिंकू सिंह अपने पिता के बेहद करीब माने जाते थे। कई मौकों पर उन्होंने अपने संघर्ष भरे दिनों का जिक्र करते हुए पिता के योगदान को याद किया है।
खानचंद सिंह के निधन के बाद परिवार में गहरा शोक है। अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।
खेल जगत से जुड़े लोगों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

