हमीरपुर (यूपी: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुहागरात के दिन उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दुल्हन ने दूल्हे के कमरे में जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी और से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है।
जानकारी के अनुसार, शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा-दुल्हन को कमरे में भेजा गया तो दुल्हन ने अंदर जाने से मना कर दिया। उसने परिवार के सामने कहा कि वह पहले से किसी और के साथ रिश्ते में है और उसी के साथ अपना जीवन बिताना चाहती है।
दुल्हन की बात सुनते ही ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सास ने गुस्से में आकर बहू से बहस की और मारपीट की नौबत तक आ गई। पूरी रात परिवार के लोग दुल्हन को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही।
वायरल वीडियो:-
सुबह पहुंचा मामला थाने
अगली सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में बातचीत हुई। दुल्हन ने साफ तौर पर कहा, “मैं उसी के साथ रहूंगी जिससे मैं प्यार करती हूं।” उसने अपने पहले वाले साथी के घर जाने की इच्छा जताई।
लंबी बातचीत और आपसी सहमति के बाद दोनों पक्षों ने रिश्ते को आगे न बढ़ाने का फैसला किया। थाने में ही आपसी सहमति से अलग होने पर सहमति बनी और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जाने की तैयारी में दिखी।
पुलिस का कहना है कि मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। किसी भी पक्ष ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

