अजय शर्मा: मथुरा-गोवर्धन परिक्रमा कर रही महिलाओं पर जबरन रंग फेंकने और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने सख्त अजय शर्माकार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया था।
पुलिस के मुताबिक, परिक्रमा मार्ग पर कुछ युवकों ने महिलाओं पर जबरन रंग डालना शुरू कर दिया। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर बदसलूकी भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश, अर्जुन, गंगाराम, जितेंद्र, सत्यवीर, सौरभ, उदय और ओसामा को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आस्था के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


