Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRमहंगी हुई LPG गैस: घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, आम...

महंगी हुई LPG गैस: घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, आम लोगों पर बढ़ा बोझ

असल न्यूज। दिल्ली: देशभर में घरेलू रसोई गैस के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार Liquefied Petroleum Gas (LPG) के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। कीमत बढ़ने के बाद अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा।

हर महीने रसोई गैस के दामों की समीक्षा की जाती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों व अन्य कारकों के आधार पर इनकी कीमत तय की जाती है। इस बार हुई बढ़ोतरी के बाद आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

विशेष रूप से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए यह बढ़ोतरी चिंता का विषय बन सकती है, क्योंकि पहले से ही बढ़ती महंगाई के बीच रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है।

बता दें वहीं कमर्शियल सिलेंडर पर भी 115 रूपये बढ़ा दिए हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments