Saturday, March 7, 2026
Google search engine
Homecrime newsरणहौला में 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मां पर...

रणहौला में 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या, मां पर शक; निर्माणाधीन इमारत से मिला शव

असल न्यूज़: राजधानी Delhi के Ranhola इलाके में बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक छह साल के बच्चे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बच्चे का खून से लथपथ शव मंगल बाजार स्थित एक निर्माणाधीन इमारत से बरामद हुआ है। घटना के बाद से बच्चे की मां लापता है, जिसके चलते परिजनों ने उसी पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक बच्चे की पहचान रणहौला के मंगल बाजार निवासी लवकुश के रूप में हुई है। वह अपनी मां सरिता देवी, पिता पच्चू महतो और दो भाई-बहनों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता बेलदारी का काम करते हैं।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब 12 बजे रणहौला थाना पुलिस को सूचना मिली कि मंगल बाजार स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में एक बच्चे का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मामले की जांच के लिए क्राइम और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और एक लोहे की रॉड व चाकू बरामद किया।

पूछताछ के दौरान, परिवार वालों ने बताया कि घटना के बाद से बच्चे की मां सरिता देवी लापता है। रिश्तेदारों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे सरिता देवी लवकुश को अपने साथ लेकर गई थी, लेकिन उसके बाद दोनों घर वापस नहीं लौटे।

परिजनों का आरोप है, कि इस हत्या के पीछे सरिता देवी और उसके कथित प्रेमी का हाथ हो सकता है। परिवार वालों का कहना है कि महिला की दोस्ती एक ट्रक चालक से थी। फिलहाल पुलिस बच्चे की मां की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments