असल न्यूज़: देश के कई हिस्सों में कॉमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई प्रभावित होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक करीब 9 राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक या भारी कमी देखी जा रही है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि वे बढ़ी हुई कीमत देकर भी गैस खरीदने को तैयार हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इससे कई जगहों पर होटल और ढाबों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
बताया जा रहा है कि गैस सप्लाई में यह दिक्कत मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पैदा हुई है। सूत्रों के अनुसार इस तनाव की वजह से भारत आने वाले LPG शिपमेंट में देरी हो रही है, जिससे देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस की उपलब्धता पर असर पड़ा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर शिपमेंट में देरी की स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो होटल, रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री को और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
फिलहाल संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही गैस सप्लाई सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

