नई दिल्ली। वर्द्धमान प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने गजब की प्रस्तुति पेश की। राष्ट्रभक्ति से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक परिवेश में इन मासूमों ने वंदे मातरम को संपूर्ण गायन का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेवा समिति, डीडीयू मार्ग स्थित आडिटोरियम में बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।

स्कूल के संस्थापक नितेश भार्गव ने बताया,कि इस अवसर पर विजय राज एजूकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के प्रबंधक विजय कुमार भार्गव, प्रबुद्ध समाजसेवी पवन दीक्षित, दुर्गेश माथुर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति को देखकर कार्यक्रम संपन्न होने तक डटे रहे।

प्रिंसिपल मीनाक्षी भार्गव के निर्देशन पर स्कूल की प्रतिभाशाली अध्यापिकाओं ने वंदेमातरम्, गणेश आराधना,देश की सीमाओं पर डटे जवानों,के साथ मैजिक शो के जरिए भी बच्चों को उत्साहित किया। बच्चों के साथ आए उनके अभिभावकों से ही अलग-अलग बच्चों को पुरस्कृत करवाया गया।

