Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरनरेला में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर चाकू...

नरेला में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला.

प्रदीप सिंह उज्जैन। बाहरी उत्तर दिल्ली के नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक, बी-4 पॉकेट-13 की सड़क पर दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उसका मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की।

बताया जा रहा है, कि जब युवक ने बदमाशों का विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू निकालकर उसके कमर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह घटना उस इलाके में हुई, जहां से कुछ ही दूरी पर दिल्ली पुलिस की पुलिस चौकी भी मौजूद है। इसके बावजूद अपराधियों ने बिना किसी डर के दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दे दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है, कि नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र में लूटपाट घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अक्सर दिनदहाड़े बदमाश राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल और नकदी लूट लेते हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments