Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshमौलाना का पुतला फूंकने निकले करणी सेना के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष खुद आग में...

मौलाना का पुतला फूंकने निकले करणी सेना के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष खुद आग में झुलसे- देखें VIDEO

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मौलाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंकने पहुंचे करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुद ही आग की चपेट में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान जैसे ही पुतले में आग लगाई गई, अचानक आग तेजी से भड़क गई। देखते ही देखते लपटें आसपास खड़े लोगों तक पहुंच गईं, जिससे करणी सेना के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता झुलस गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को आग से बचाया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को हल्की और कुछ को गंभीर जलन की चोटें आई हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments