Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Homecrime newsगोरखपुर में LPG सिलेंडर को लेकर मारामारी, सोशल मीडिया पर मारपीट का...

गोरखपुर में LPG सिलेंडर को लेकर मारामारी, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैस सिलेंडर को लेकर लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है, कि LPG गैस सिलेंडर की कमी के चलते लोगों में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद विवाद बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी दौरान मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मी भी बीच-बचाव करते हुए दिखाई देते हैं, जो दोनों लोगों को अलग कराने का प्रयास करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है, कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई जगहों पर लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी और विवाद की स्थिति पैदा हो रही है।

हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पूरी जानकारी और घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments