असल न्यूज़: मुरादाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई शहर के ‘शेर-ए-पंजाब’ होटल में की गई, जहां से पुलिस ने रैकेट के सरगना समेत कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से 3 युवतियां और अन्य संदिग्ध लोग पकड़े गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल में लंबे समय से यह अवैध गतिविधि संचालित की जा रही थी।
इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस टीम को होटल में छापेमारी करते और लोगों को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है।
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

