Sunday, April 12, 2026
Google search engine
Homecrime newsलखनऊ में सनसनी: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की गला...

लखनऊ में सनसनी: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की गला घोंटकर हत्या

असल न्यूज़: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या को अंजाम देने से पहले बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बांधे गए और फिर गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

मृतका की पहचान 69 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है। घटना 21 मार्च की बताई जा रही है। आरोप है कि महिला ने अपने 21 वर्षीय प्रेमी राजन शर्मा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

हत्या के बाद आरोपी, बहू ने खुद को बचाने के लिए लूटपाट की झूठी कहानी रच दी और घर में मातम का माहौल बनाकर खुद को निर्दोष दिखाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की जांच और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां नजर आने के बाद शक गहराया और पूछताछ में आरोपी महिला टूट गई। इसके बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments