Monday, March 23, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली पुलिस का रोहिणी में बड़ा एक्शन: 4 दिन के अभियान में...

दिल्ली पुलिस का रोहिणी में बड़ा एक्शन: 4 दिन के अभियान में 60 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़: राजधानी में अपराध के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रोहिणी जिले में 18 से 21 मार्च तक चले चार दिवसीय अभियान के दौरान 60 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान में 44 टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे जिले में 79 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 165 ज्ञात अपराधियों की जांच-पड़ताल की गई, जिससे कई आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ।

अवैध हथियारों पर कार्रवाई

अभियान के तहत शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 10 मामले दर्ज किए गए और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक रिवॉल्वर, .32 बोर की पिस्तौल, पांच देसी कट्टे, 12 कारतूस और चार चाकू बरामद किए।

अवैध शराब के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 14 मामले दर्ज किए और 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 48 बोतलें और 13,993 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई। साथ ही एक कार, एक टेम्पो और एक स्कूटर भी जब्त किया गया।

जुआ, स्नैचिंग और वाहन चोरी पर शिकंजा

अभियान के दौरान जुए के 11 मामलों में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 30,380 रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा दो स्नैचरों को पकड़ा गया, जिनके पास से चोरी का मोबाइल और एक स्कूटी बरामद हुई। एक ऑटो-लिफ्टर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से छह महंगी मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments