Sunday, April 12, 2026
Google search engine
Homecrime newsमेरठ में अवैध सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, डॉक्टर दंपती और ग्राहक गिरफ्तार

मेरठ में अवैध सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, डॉक्टर दंपती और ग्राहक गिरफ्तार

असल न्यूज़: मेरठ में सेक्सोलॉजिस्ट क्लीनिक की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोहियानगर इलाके में छापा मारकर डॉक्टर दंपती समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बीईएमएस डिग्री धारक डॉक्टर केके गुप्ता और उनकी पत्नी हेमा गुप्ता क्लीनिक के नाम पर कोठी के अंदर जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे थे। दोनों ने खुद को सेक्सोलॉजिस्ट बताकर क्लीनिक खोल रखा था, जहां अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

छापेमारी में हुआ खुलासा

लोहियानगर के एल-ब्लॉक स्थित “कमला कुटी” नाम की कोठी में चल रहे इस अवैध कारोबार की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। मौके से तीन युवतियां और तीन ग्राहक कपिल, सुहैल और दीपक—को पकड़ा गया। डॉक्टर दंपती को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

मरीजों को ही बनाते थे शिकार

जांच में सामने आया कि डॉक्टर दंपती यौन रोग के इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ही अपने जाल में फंसाते थे और उन्हें इस धंधे में शामिल कर लेते थे। क्लीनिक के अंदर कई कमरे बनाए गए थे, जहां यह अवैध गतिविधियां संचालित होती थीं।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि डॉक्टर केके गुप्ता पहले भी साल 2014 में इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों समेत ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई

कॉलोनी के लोगों को पिछले कुछ महीनों से इस गतिविधि पर शक था। उन्होंने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments