Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsपंजाबी बाग में Delhi Police के SI कार की टक्कर से महिला...

पंजाबी बाग में Delhi Police के SI कार की टक्कर से महिला की मौत.

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां सड़क पर काम कर रही एक महिला मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा वशिष्ठ कुमार गुल्ला मार्ग और नार्थ एवेन्यू रोड के पास हुआ। सड़क निर्माण और सफाई का कार्य चल रहा था। 45 वर्षीय महिला धर्मवती सेंट्रल वर्ज के पास सफाई कर रही थीं, तभी एक अनियंत्रित Maruti Brezza कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी, कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

आरोपी निकला दिल्ली पुलिस का SI

पुलिस के मुताबिक, कार चालक लकी नाम का व्यक्ति है, जो दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है और रंजीत नगर थाने में कार्यरत है। हादसे के समय वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

धूल और अंधेरे में नहीं दिखी महिला

पूछताछ में आरोपी SI ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क की खुदाई के कारण काफी धूल उड़ रही थी। उसने खड़े मजदूरों को देखकर कार निकालने की कोशिश की, लेकिन नीचे बैठकर काम कर रही महिला उसे दिखाई नहीं दी, जिससे यह हादसा हो गया।

निर्माण कंपनी की लापरवाही उजागर

प्रारंभिक जांच में निर्माण कंपनी और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे—

  • मजदूरों ने रिफ्लेक्टर जैकेट नहीं पहनी थी
  • चेतावनी संकेत (कौशन कोन/साइन बोर्ड) नहीं लगाए गए थे
  • सड़क पर काम के दौरान ट्रैफिक अलर्ट की व्यवस्था नहीं थी

इन खामियों के चलते चालक को काम कर रहे मजदूरों का सही अंदाजा नहीं मिल पाया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी SI को भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 106 (लापरवाही से मौत) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के रक्त के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है, ताकि नशे की स्थिति की पुष्टि की जा सके।

फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और निर्माण कंपनी की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments