Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsकश्मीरी गेट में CBI का बड़ा एक्शन: चौकी इंचार्ज SI रिश्वत लेते...

कश्मीरी गेट में CBI का बड़ा एक्शन: चौकी इंचार्ज SI रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पुलिस चौकी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

रेहड़ी लगवाने के नाम पर मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, आरोपी एसआई ने कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास पानी की रेहड़ी लगाने वाले से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इस मामले की सूचना पहले ही CBI को दे दी थी, जिसके बाद एजेंसी ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई।

ट्रैप ऑपरेशन में रंगेहाथ गिरफ्तार

मंगलवार शाम शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही सब-इंस्पेक्टर ने पैसे लिए, पहले से मौजूद CBI टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

इस कार्रवाई के बाद इलाके के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि आरोपी चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात था।

SHO की भूमिका पर सवाल

मामले में थाने के SHO की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ पुलिस सूत्रों का कहना है कि स्टाफ पर ‘मंथली’ का दबाव था, जिसे हाल ही में बढ़ाया गया था। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए SHO को क्लीन चिट दे दी है।

आगे की कार्रवाई जारी

CBI ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments