Sunday, March 29, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRबवाना सेक्टर-5 की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके...

बवाना सेक्टर-5 की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

अजय शर्मा: दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-5 में रविवार शाम एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर लगी थी, जिससे धुआं दूर तक फैल गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।

दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments