Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsपांडव नगर में चाकू के दम पर लूट, चार नाबालिग बदमाश गिरफ्तार.

पांडव नगर में चाकू के दम पर लूट, चार नाबालिग बदमाश गिरफ्तार.

असल न्यूज़: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार नाबालिग बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च को एक युवक अपने दोस्त के साथ पांडव नगर स्थित जनता गार्डन से गुजर रहा था। जब वे रामलीला ग्राउंड के पास पहुंचे, तभी चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

अशोक विहार ट्रैफिक सर्किल द्वारा अवैध मछली गाड़ियों से चालान की जगह फोन कॉल पर सौदेबाजी.

बदमाशों ने युवक पर हमला करते हुए उसकी पीठ में चाकू मार दिया और उसका मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके आधार पर पांडव नगर थाने में केस दर्ज किया गया।

घटना के बाद पुलिस, ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और जल्द ही चारों नाबालिगों को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया, कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इलाके में इस तरह की वारदात के बाद पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments