पूर्वी दिल्ली (असं.) राजधानी दिल्ली के यमुनापार की श्री हनुमान जन्मोत्सव पर पिछले 35 वर्षों से मंदिर पर काबिज समिति द्वारा ही प्रतिवर्ष भव्य शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। इस बार भी मंदिर समिति ने 02 अप्रैल बृहस्पतिवार को शोभायात्रा धूमधाम से निकालने का ऐलान किया है। लेकिन इस बार अड़चन यह आ रही है,कि एक अन्य संगठन ने इसी वर्ष से इसी रुट पर समांतर यात्रा निकालने की इजाजत दिल्ली पुलिस से मांगी है।जिसको लेकर दिल्ली पुलिस में भी संशय की स्थिति बन गई है।
ज्वाइंट सीपी ईस्टर्न रेंज के मुखिया ने पिछले 35 वर्षों से मंदिर पर काबिज समिति द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा को ही अनुमति देने की बात कही है, इतना ही नहीं यात्रा मार्ग पर दो जिले शाहदरा और उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी साहब ने भी यथावत ज्वाइंट सीपी साहब के आदेश का पालन करने की बात कही है, लेकिन इस प्रकरण में एडिशनल डीसीपी नार्थ ईस्ट सहमति बनवाने पर अमादा है, जबकि सर्वविदित है,कि किसी भी नई संस्था को एक ही मार्ग पर यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिससे की विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो, लेकिन एडिशनल डीसीपी साहब बार-बार अपने शीर्ष अधिकारियों के आदेश के बावजूद बेवजह नई संस्था को यात्रा में शामिल करने का दवाब बना रहे हैं।
गौरतलब है,कि यह यात्रा शाहदरा मक्की सराय से शुरू होकर रोहतास नगर, शिवाजी पार्क, मौजपुर,घौंडा, ब्रह्मपुरी मेन रोड, गली नं.10, ब्रह्मपुरी,एक्स ब्लाक ब्रह्मपुरी से होती हुई ई-3, गली नं 6, ब्रह्म पुरी श्री हनुमान मंदिर पर आकर संपन्न होती है। जिसमें इस रुट के लाखों श्रद्धालु श्री हनुमान बाबा के दर्शन कर आरती उतारते हैं। बहरहाल,सनातन धर्म के अनुयायिओं ने इस समस्या के समाधान के लिए यात्रा मार्ग पर केवल मंदिर पर काबिज वर्तमान समिति को परमिशन देने की मांग की है।

