Tuesday, March 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsमुंगेशपुर में सड़ी-गली हालत में मिला युवक का शव, शराब पीने के...

मुंगेशपुर में सड़ी-गली हालत में मिला युवक का शव, शराब पीने के बाद हुआ था लापता

PS बवाना क्षेत्र में हत्या का मामला दर्ज, मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई; पुलिस ने शुरू की जांच

प्रदीप सिंह उज्जैन। दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार को मुंगेशपुर इलाके के एक खुले खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस को जैसे ही शव पड़े होने की सूचना मिली, तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक टीम मौके पर पहुंची। वहां एक पुरुष का शव सड़ी-गली हालत में मिला, जिसके चलते शुरुआती दौर में उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था।

बाद में मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई, जो बवाना थाना क्षेत्र का घोषित बीसी का बेटा बताया जा रहा है। उसकी पहचान उसके भाई अनिल ने की। जांच में सामने आया कि 29 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे प्रदीप अपने तीन साथियों के साथ शराब की दुकान पर गया था। सभी ने शराब खरीदी और मुंगेशपुर इलाके की ओर चले गए, जहां उन्होंने साथ बैठकर शराब पी।

रात करीब 10 बजे प्रदीप ने अपनी पत्नी को फोन कर सोहटी-कुतुबगढ़ रोड के पास होने की जानकारी दी और बताया कि उसकी स्कूटी पंचर हो गई है, लेकिन वह जल्द घर लौट आएगा। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 31 मार्च को उसकी पत्नी ने दरियापुर पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसी बीच PCR कॉल के जरिए शव मिलने की सूचना आई, जिसके बाद पुष्टि हुई कि मृतक वही लापता युवक प्रदीप है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर। संदिग्धों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जो तकनीकी निगरानी और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर जांच कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments