Wednesday, April 1, 2026
Google search engine
Homecrime newsचोटी वाला ढाबा' पर सैक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस छापे में 9...

चोटी वाला ढाबा’ पर सैक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस छापे में 9 गिरफ्तार.

असल न्यूज़: मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित “चोटी वाला” नाम के ढाबे पर पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बेसमेंट से पांच युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक, आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित इस ढाबे के बारे में पुलिस को पहले ही गुप्त सूचना मिल चुकी थी। इसके बाद भूषण वर्मा के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया और बोगस ग्राहक भेजकर पहले मामले की पुष्टि की गई।


बेसमेंट में बने थे छोटे-छोटे कमरे

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ढाबे के बेसमेंट में बने 4-5 छोटे कमरों से पांच महिलाओं और चार पुरुषों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से क्यूआर कोड और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

पकड़ी गई युवतियों में एक मथुरा की रहने वाली है, जबकि चार महिलाएं हरियाणा से रोजाना यहां आने की बात सामने आई है।


ढाबा संचालक फरार, तलाश जारी

पुलिस कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक राजू उर्फ जाकिर निवासी कोसीकलां मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि संचालक अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को चला रहा था। मुकेश पर पहले से ही 20-25 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं और वही इस रैकेट का संचालन संभालता था।


पूछताछ में सामने आए नाम

पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने नाम मुकेश, विक्रम, गोपीचंद और एक अन्य मुकेश बताए हैं, जो अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।


महिलाओं को नोटिस देकर छोड़ा गया

थाना प्रभारी कमलेश सिंह के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं को नोटिस देकर थाने से छोड़ दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments