Friday, April 3, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबर36 वीं श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी...

36 वीं श्री हनुमान जन्मोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ज्वाइंट सीपी ईस्टर्न रेंज ने किया श्री हनुमान बाबा का पूजन

पूर्वी दिल्ली।श्री हनुमान मंदिर (रजि.)समिति,ई-3, गली नं.6, ब्रह्मपुरी, दिल्ली के तत्वावधान में 36 वीं भव्य शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। शाहदरा के मक्की सराय, सुभाष नरुला चौक, रोहतास नगर,गोरख पार्क, बाबरपुर, हनुमान रोड़, मौजपुर, घौंडा, ब्रह्मपुरी मेन रोड,गली नं.10 ब्रह्मपुरी, मौनी बाबा मंदिर,एक्स ब्लाक ब्रह्मपुरी होती हुई वापिस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

समिति के प्रधान विजय शर्मा ने बताया,कि शाहदरा में यात्रा की शुरुआत ईस्टर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी श्री अजीत कुमार सिंगला ने श्री हनुमान बाबा का पूजन-अर्चन कर यात्रा को रवाना किया। उनके साथ डीसीपी शाहदरा आर.के.मीणा, आशीष कुमार आईपीएस, एसीपी संजीव कुमार सहित पुलिस जवानो ने यात्रा को संचालित किया।श्री शर्मा ने बताया,कि यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं सहित करीब 26 झांकियां,15 बैंड सहित 251 सुहागिन महिलाएं मंगल कलश आगे लेकर पद संचलन कर रही थी।

यात्रा में आकर्षण का केन्द्र 108 फुट लंबा “जयश्री राम” लिखा बैनर रहा।

श्री हनुमान बाबा का भव्य श्रृंगार स्वर्ण वर्क से किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्री मती रेखा गुप्ता, केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर, निगम पार्षद अनिल कुमार शर्मा गौड, लोमेश त्यागी, परशुराम रावत, सत्यनारायण बंसल, उमाकांत पंकज गुप्ता, हेमंत अवस्थी, जितेन्द्र उपाध्याय, संजीत शर्मा कालू बजरंगी ,विजय सारस्वत, अशोक शास्त्री, जीतराम शर्मा,पदम भार्गव मामा,वीरपाल सिंह बिल्लू, अमित गुप्ता, राहुल कपूर सहित करीब 500 स्वयं सेवक पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था को संभाले थे। भक्तों ने नाच गाकर श्री हनुमान बाबा उत्सव मनाया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments