नीति सैन। हैदरपुर नहर के पास चाकूबाजी की घटना को लेकर एक PCR कॉल प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान निक्की उर्फ नितेश के रूप में हुई है।
जांच के दौरान सामने आया कि आपसी झगड़े के बाद आरोपी करण उर्फ तरुण ने अपने साथियों मोंटी और एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि करण ने नितेश पर कई बार चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को घटना के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

