प्रदीप सिंह उज्जैन। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट AATS ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात “चेनू गैंग” के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सक्रिय निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिससे एक संभावित बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया।
ऑपरेशन और गिरफ्तारी
अवैध हथियार और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए AATS टीम को विशेष निर्देश दिए गए थे। ACP ऑपरेशंस पवन कुमार के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर पवन यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक उन्नत किस्म की देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गैंग से कनेक्शन
पूछताछ में आरोपी की पहचान सलमान कुरैशी (34) निवासी न्यू सीलमपुर के रूप में हुई। वह “चेनू गैंग” का सक्रिय सदस्य है और गैंग को लॉजिस्टिक सपोर्ट देता था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का संबंध शेजाद नामक अपराधी से है, जो पहले से लूट के कई मामलों में शामिल रहा है और फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
लूट की थी साजिश
आरोपी ने खुलासा किया कि वह इलाके में हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी योजना विफल हो गई। आरोपी की पहचान सलमान कुरैशी न्यू सीलमपुर दिल्ली के रूप में हुई है आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट और चोरी से जुड़े 6 मामलों में शामिल रहा है।
दिल्ली पुलिस ने आरोपी के पास से 1 देसी पिस्तौल 2 जिंदा कारतूस बरामद किए है पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से एक संभावित गंभीर अपराध को रोका गया है और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

