असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां DTC बस की टक्कर से एक ऑटो चालक की मौत हो गई। यह हादसा नई दिल्ली जिले के हुमायूं रोड पर हुआ।
पुलिस के अनुसार, एक डीटीसी बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर 2 से 3 बार पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल में तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद घायल चालक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंटू महतो के रूप में हुई है।
मौके से ही गिरफ्तार हुआ बस चालक
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डीटीसी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
लापरवाही बनी हादसे की वजह
प्राथमिक जांच में हादसे के पीछे लापरवाही को कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

