असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की फॉरेनर सेल (NWD) टीम ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
🔴 घरेलू सहायिका बनकर रह रही थीं अवैध रूप से
पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाएं दिल्ली में घरेलू सहायिका (हाउस मेड) बनकर अवैध रूप से रहने की कोशिश कर रही थीं। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।
🔴 मोबाइल और दस्तावेज बरामद
गिरफ्तार महिलाओं के पास से 2 स्मार्टफोन बरामद किए गए, जिनमें प्रतिबंधित IMO App इंस्टॉल पाया गया। इसके अलावा उनके पास से बांग्लादेशी पहचान संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं।
🔴 समय रहते कार्रवाई, कानून का सख्त पालन
पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से अवैध रूप से ठहरने की कोशिश को नाकाम किया गया और कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया है।

