अजय शर्मा: दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी ज़िले के जहांगीरपुरी उप-विभाग में पुलिस द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान, क्षेत्र के निवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना रहा।
पुलिस अधिकारियों, ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में तुरंत कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की जन सुनवाई से न केवल लोगों की समस्याएं जल्द सुलझती हैं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

