Wednesday, April 8, 2026
Google search engine
Homecrime newsभगवाधारी के साथ बेरहमी से मारपीट, बाल पड़कर घसीटा, जमकर मारे लात...

भगवाधारी के साथ बेरहमी से मारपीट, बाल पड़कर घसीटा, जमकर मारे लात घुसे-वीडियो वायरल

असल न्यूज़: उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन पर एक भगवाधारी साधु के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरलहो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, स्टेशन परिसर में कुछ सफाई कर्मियों ने साधु की चोटी पकड़कर उसे घसीटा और डंडों से पिटाई की। इस दौरान मौके पर सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के जवान भी मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया।


वीडियो वायरल, उठे सवाल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।


जांच की मांग तेज

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस का रुख

फिलहाल इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि वीडियो के आधार पर जांच शुरू की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments