प्रदीप सिंह उज्जैन। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में विकास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में नीरज की पत्नी और उनके दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही शकरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके।

