प्रदीप सिंह उज्जैन। अलीपुर इलाके में बादशाही रोड पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेती की जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, DDA के LM नॉर्थ डिविजन ने इस अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली डेवलपमेंट एक्ट 1957 के तहत 9 अप्रैल 2026 को नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा, जिसके बाद विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस अवैध निर्माण पर पूर्व एसडीएम अलीपुर द्वारा तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई थी, लेकिन पूर्व एसडीएम के तबादले के बाद भूमाफिया फिर सक्रिय हो गए और दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया।
आज LM नॉर्थ डिविजन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे अवैध ढांचे को धराशायी कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
प्रशासन का कहना है कि आगे भी अवैध निर्माण के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
अलीपुर में अवैध गोदाम निर्माण पर SDM की ‘मेहरबानी’? कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति

