Monday, April 27, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRगाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग तेज, अलीपुर DM कार्यालय...

गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग तेज, अलीपुर DM कार्यालय पर गौ रक्षकों ने किया प्रदर्शन.

5 हजार तहसीलों से 11 हजार हस्ताक्षर के साथ सौंपा गया ज्ञापन, 2027 चुनाव को लेकर सरकार को दी चेतावनी

प्रदीप सिंह उज्जैन: अलीपुर क्षेत्र में सोमवार को ‘गाय को राष्ट्रीय माता’ घोषित करने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। नरेला जिले के गौ रक्षक दलों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर अलीपुर स्थित डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई।

प्रदर्शनकारियों का दावा है, कि देशभर की करीब 5 हजार तहसीलों से 11 हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर जुटाकर यह ज्ञापन तैयार किया गया है। इसे सभी जिलों के डीएम कार्यालयों में सौंपा जा रहा है, ताकि केंद्र सरकार तक यह मांग मजबूती से पहुंच सके।

सोमवार को स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, की पुरानी बिल्डिंग से करीब 200 से अधिक गौ रक्षक दल के सदस्य पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता गौवंश को भी अपने साथ लेकर पहुंचे, जिससे मौके पर हलचल का माहौल बन गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा, कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद गाय को ‘राष्ट्रीय माता’ घोषित किया जाएगा। उनका आरोप है कि इतने साल बीत जाने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं किया गया, जिससे लोगों में नाराज़गी है।

गौ रक्षक, दलों और संगठनों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई, तो आने वाले 2027 के चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित रखा और ज्ञापन स्वीकार कर लिया।

फिलहाल प्रशासन, की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बनता नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments