Monday, May 4, 2026
Google search engine
Homecrime newsमुकुंदपुर में बाढ़ नियंत्रण विभाग की लापरवाही के चलते, 2 साल बच्ची...

मुकुंदपुर में बाढ़ नियंत्रण विभाग की लापरवाही के चलते, 2 साल बच्ची की नाले में गिरकर मौत

प्रदीप सिंह उज्जैन। बुराड़ी इलाके के मुकुंदपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खुले नाले में गिरने से 2 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक लापता हो गई। परिवार और स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक उसकी तलाश की। बाद में बच्ची का शव पास के नाले के दलदल में मिला।

घटना के बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में खुले नालों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने इस घटना के लिए संबंधित विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और फ्लड कंट्रोल विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments