Thursday, June 4, 2026
Google search engine
Homecrime newsओडिशा से दिल्ली-NCR में गांजा सप्लाई करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 22.4...

ओडिशा से दिल्ली-NCR में गांजा सप्लाई करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 22.4 किलो गांजा बरामद

असल न्यूज़: दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘नार्को ऑफेंडर्स’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से दिल्ली-एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 22.4 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक जून की रात एंटी-नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अजमेरी गेट चौक के पास गांजे की बड़ी खेप की डिलीवरी करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पहाड़गंज फ्लाईओवर के निकट मेट्रो पावर स्टेशन के पास निगरानी शुरू की और जाल बिछाया।

देर रात पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पिट्ठू बैगों से कुल 22.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से मंगाई जाती थी खेप

इस मामले में कमला मार्केट थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनिल (33 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, शिवम (24 वर्ष), निवासी गाजियाबाद और कपिल (30 वर्ष), निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया, कि वे अधिक पैसा कमाने के लालच में गांजा तस्करी के कारोबार से जुड़े थे। उन्होंने खुलासा किया कि गांजे की खेप ओडिशा से सत्या नामक व्यक्ति के माध्यम से मंगाई जाती थी।

प्रति किलो मिलता था हजारों रुपये का मुनाफा

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में गांजा सप्लाई करने के बदले उन्हें प्रति किलोग्राम 4 से 5 हजार रुपये तक का मुनाफा मिलता था। जांच के दौरान पुलिस को ‘लाला नामक एक अन्य व्यक्ति के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

आरोपितों ने यह भी स्वीकार किया है, कि वे इससे पहले भी कई बार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गांजे की सप्लाई कर चुके हैं।

नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

जांच में पता चला है कि कपिल पहले एक लॉजिस्टिक्स कंपनी और बाद में विभिन्न ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर काम करता था। बाद में उसने अपने भाई शिवम को भी इस अवैध कारोबार से जोड़ लिया। वहीं, अनिल पहले इलेक्ट्रिकल फिटिंग का काम करता था। तीनों ने मिलकर गांजा सप्लाई का एक नेटवर्क खड़ा कर लिया था।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों, रिसीवरों और अन्य सहयोगियों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments