Tuesday, July 28, 2026
Google search engine
Homecrime newsनरेला में लूट का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से...

नरेला में लूट का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

प्रदीप सिंह उज्जैन। दिल्ली के नरेला NIA थाना क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, युवक बवाना सेक्टर-2 स्थित अपनी नौकरी से घर लौट रहा था। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर 2 से 3 बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट का प्रयास किया। जब युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर नरेला NIA थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments