Wednesday, August 26, 2026
Google search engine
Homecrime newsआनंद विहार से द्वारका एंटी-जेल बेल एवं PO सेल की टीम ने...

आनंद विहार से द्वारका एंटी-जेल बेल एवं PO सेल की टीम ने घोषित भगोड़ा दबोचा

असल न्यूज़। द्वारका जिला की एंटी-जेल बेल एवं प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर सेल ने महिला की गरिमा भंग करने से जुड़े मामले में लंबे समय से ट्रायल से बच रहे एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 39 वर्षीय कमल पुत्र रमेश, निवासी बलवीर विहार, किराड़ी, सुल्तानपुरी क्षेत्र, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को FIR नंबर 756/2021, धारा 354A/324 IPC, थाना डाबड़ी से जुड़े मामले में द्वारका कोर्ट द्वारा 17 अप्रैल 2025 को घोषित अपराधी (PO) घोषित किया गया था।

द्वारका जिले में घोषित अपराधियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में HC राहुल यादव और कांस्टेबल अंकुर शामिल थे। कार्रवाई ACP/Operations सुभाष मलिक की निगरानी में की गई।

आनंद विहार बस टर्मिनल से गिरफ्तारी
पुलिस क गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कमल दिल्ली में DTC बस चालक के तौर पर काम कर रहा है और शाम करीब 6 बजे आनंद विहार बस टर्मिनल पहुंचने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम आनंद विहार बस टर्मिनल पहुंची और जाल बिछाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी जैसे ही बस टर्मिनल की ओर पैदल जाता दिखाई दिया, टीम ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी को धारा 35.1(D), थाना डाबड़ी के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले कोई अन्य आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments