नीति सैन। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने घोषित अपराधियों यानी Proclaimed Offenders (POs) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जिले की अलग-अलग PO टीमों ने 28 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार/ट्रेस किया है।
इस अभियान में थाना सुभाष प्लेस, स्पेशल स्टाफ और थाना आदर्श नगर की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक, फरार घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार फील्ड वेरिफिकेशन, स्थानीय सूचना और निगरानी के जरिए प्रयास किए जा रहे थे।
सुभाष प्लेस थाना टीम ने 14 PO गिरफ्तार किए
पुलिस के अनुसार, थाना सुभाष प्लेस की समर्पित PO टीम ने 14 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया। टीम में HC विक्रम कुमार, HC नरेश और W/Ct दीपिका शामिल रहे।
पुलिस द्वारा साझा विवरण के अनुसार गिरफ्तार किए गए PO में रिजवान अली, मोनू उर्फ माडा, इस्तिकार अली उर्फ सलमान, (BC) टिपू सुल्तान उर्फ रिजवान, (BC) सौरव उर्फ लंगड़ा, अंकित, अजय गर्ग, मोहित गर्ग, कुसुम गर्ग, दीपिका गर्ग उर्फ सुमन गर्ग, रोहित उर्फ गोलू और रिक्की समेत अन्य घोषित अपराधी शामिल हैं।
अलग-अलग मामलों में अदालत ने घोषित किया था PO
पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों को विभिन्न आपराधिक मामलों में अदालत द्वारा Proclaimed Offender घोषित किया गया था। इनमें लूट, चोरी, वाहन चोरी, आपराधिक साजिश, मारपीट, आर्म्स एक्ट और दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले शामिल हैं।
रिजवान अली को FIR No. 584/2016, धारा 279/338/471 IPC, थाना विजय विहार के मामले में PO घोषित किया गया था।
वहीं मोनू उर्फ माडा को FIR No. 548/2017, धारा 392/397/411/34 IPC एवं Arms Act की धाराओं के तहत दर्ज मामले में PO घोषित किया गया था।
इसी मामले में पुलिस ने इस्तिकार अली उर्फ सलमान और (BC) टिपू सुल्तान उर्फ रिजवान को भी गिरफ्तार किया।
अन्य फरार आरोपियों पर भी शिकंजा
पुलिस के मुताबिक सौरव उर्फ लंगड़ा को थाना आदर्श नगर के FIR No. 356/2023 से जुड़े मामले में PO घोषित किया गया था, जबकि अंकित थाना मॉडल टाउन के FIR No. 579/2016 मामले में अदालत द्वारा घोषित अपराधी था।
इसके अलावा अजय गर्ग, मोहित गर्ग और कुसुम गर्ग को थाना सुभाष प्लेस के FIR No. 592/2015 से जुड़े मामले में PO घोषित किया गया था। इसी मामले में दीपिका गर्ग उर्फ सुमन गर्ग को भी बाद में गिरफ्तार किया गया।
वहीं रोहित उर्फ गोलू थाना मौर्या एन्क्लेव के FIR No. 49/2013 और 133/2013 से जुड़े मामले में घोषित अपराधी था। रिक्की को थाना सुभाष प्लेस के FIR No. 598/2017 मामले में PO घोषित किया गया था।
पुलिस का अभियान जारी
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस का कहना है कि अदालत द्वारा घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीमों द्वारा पुराने मामलों में फरार आरोपियों की पहचान, उनके संभावित ठिकानों की जानकारी और स्थानीय स्तर पर सत्यापन के जरिए कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे घोषित अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिलने का दावा किया गया है।

