असल न्यूज़। हर्ष विहार थाना पुलिस ने रात में गश्त के दौरान SBI ATM से AC Indoor Unit चोरी करते एक आरोपी को कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया AC Indoor Unit और वारदात में इस्तेमाल की गई आरी की ब्लेड बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 2 और 3 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात SBI ATM कंट्रोल रूम, मुंबई से हर्ष विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेवा धाम रोड, मंडोली स्थित SBI ATM में एक संदिग्ध व्यक्ति दाखिल हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना हर्ष विहार की नाइट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम में SI संदीप, HC शशांक और HC जितेंद्र शामिल थे। पुलिस ने मौके पर एक व्यक्ति को ATM में लगे AC का Indoor Unit निकालते हुए पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान विपिन पुत्र वीर पाल, निवासी गली नंबर-1, प्रताप नगर, सबोली, दिल्ली के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया AC Indoor Unit बरामद हुआ। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई एक आरी की ब्लेड भी पुलिस ने बरामद की।
पहले भी दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन की पूर्व में घर में चोरी के एक मामले में संलिप्तता रही है। हालांकि, वह पुलिस रिकॉर्ड में BC (Bad Character) घोषित नहीं है।
पुलिस का कहना है कि SBI ATM कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर नाइट पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई की, जिसके चलते आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और ATM की संपत्ति को और नुकसान होने से बचाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

