Monday, September 7, 2026
Google search engine
Homecrime newsरोहिणी में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, 3...

रोहिणी में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, 3 घायल ड्राइवर पर नशे में वाहन चलाने का आरोप

असल न्यूज़। शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में NIDM, भगवान अपार्टमेंट, सेक्टर-28, रोहिणी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर ई-रिक्शा नंबर DL-11-ED-0884 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला, जबकि मोटरसाइकिल नंबर DL-8SDE-8816 एक Eicher ट्रक HR-37E-6655 के नीचे फंसी हुई मिली।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में कम से कम तीन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों में 35 वर्षीय बलबीर सिंह, निवासी प्रकाश विहार, सेक्टर-28, रोहिणी की इलाज के दौरान MV Hospital में मौत हो गई।

अन्य घायलों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक कथित तौर पर नशे की हालत में तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था। आरोप है कि पुलिस/लोगों के रुकने के निर्देश के बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े तथ्यों एवं अन्य घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments