प्रदीप सिंह उज्जैन। बाहरी उत्तरी जिले की AATS PO स्टाफ की टीम ने घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत AATS (Anti-Auto Theft Squad) की PO स्टाफ टीम ने एक घोषित अपराधी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रही थी और अदालत द्वारा उसे Proclaimed Offender (PO) घोषित किया गया था। गिरफ्तार महिला की पहचान सिया देवी, उम्र 65 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय सुरेश, निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।
बाहरी उत्तर जिला आयुक्त (शोभित डी. सक्सेना) आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया की तकनीकी निगरानी और फील्ड वेरिफिकेशन से गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए PO स्टाफ ने लगातार तकनीकी निगरानी के साथ व्यापक स्तर पर फील्ड वेरिफिकेशन किया। डिजिटल इंटेलिजेंस और स्थानीय स्तर से मिली जानकारी को आपस में जोड़कर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया गया।
काफी समय से गिरफ्तारी से बच रही आरोपी महिला को आखिरकार पुलिस टीम ने दबोच लिया।
2012 के मामले में घोषित अपराधी थी महिला
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सिया देवी को FIR संख्या 86/12, थाना प्रशांत विहार में दर्ज मामले में Proclaimed Offender घोषित किया गया था। यह मामला धारा 420/468/471 IPC के तहत दर्ज था।
बाहरी उत्तरी जिले की AATS PO स्टाफ की टीम को जानकारी मिली थी कि प्रशांत बिहार थाने की भगोड़ी आरोपीय महिला स्वरूप नगर इलाके में आने वाली है जिसकी जानकारी मिलते ही जिले की AATS PO सेल की टीम ने महिला को स्वरूप नगर इलाके जल बिछाकर गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रही है।
AATS PO स्टाफ की टीम ने की कार्रवाई
IC/AATS आउटर नॉर्थ इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में और ACP/Operations आउटर नॉर्थ दिनेश कुमार की निगरानी में की गई। पुलिस टीम में शामिल ASI संदीप, HC अभिषेक खत्री, W/HC पिंकी और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।
पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में तकनीक आधारित जांच के साथ जमीनी स्तर पर जुटाई गई खुफिया जानकारी का प्रभावी इस्तेमाल किया गया। लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को गिरफ्तार करना PO स्टाफ की लगातार निगरानी और प्रयासों का परिणाम है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

