असल न्यूज़। दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र की सिद्धिपुरा पुलिस चौकी इलाके में 7 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग सिद्धिपुरा पुलिस चौकी के बाहर जुट गए और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बच्ची की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

