असल न्यूज़। बाहरी उत्तरी जिले की AHTU की टीम ने ऑपरेशन मिलाप के तहत अलग-अलग मामलों में लापता हुई तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई Anti-Human Trafficking Unit (AHTU) और स्वरूप नगर थाना पुलिस की टीमों ने की।
पुलिस के मुताबिक, पहली 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की शिकायत पर थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में FIR नंबर 517/2026, धारा 137(2) BNS के तहत 15 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया था। वहीं दूसरी 13 वर्षीय नाबालिग के लापता होने के संबंध में थाना नरेला में FIR नंबर 490/21, धारा 363 IPC के तहत मामला दर्ज था।
दोनों मामलों में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता, फील्ड वेरिफिकेशन और लगातार फॉलो-अप के जरिए नाबालिगों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद किया।
इसी दौरान एक अन्य मामले में 10 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना 21 सितंबर 2026 को थाना स्वरूप नगर में DD नंबर 35A के जरिए दर्ज की गई थी। स्वरूप नगर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, इन बरामदगी अभियानों में Outer North District की AHTU टीम के ASI मनोज, ASI महेश, ASI सिद्धार्थ, HC अमित और W/HC सीमा के साथ-साथ थाना स्वरूप नगर के SI समीर, SI सुरेश और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, Operation MILAAP के तहत की गई यह कार्रवाई लापता बच्चों की तलाश और उनकी सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस टीमों के लगातार प्रयासों का हिस्सा है। बरामद नाबालिगों से संबंधित आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।

