Tuesday, October 6, 2026
Google search engine
Homecrime newsनरेला के ग्रीन वैली अपार्टमेंट के DDA पार्क में कटे पेड़, RWA...

नरेला के ग्रीन वैली अपार्टमेंट के DDA पार्क में कटे पेड़, RWA के महासचिव सवालों के घेरे में.

असल न्यूज़। नरेला के सेक्टर-ए 10 पॉकेट-6 स्थित ग्रीन वैली अपार्टमेंट में DDA के पार्क में लगे पेड़ों को कथित तौर पर काटे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्क में लगे नीम सहित अन्य पेड़ों को रविवार को एक व्यक्ति ने मजदूर बुलाकर कटवा दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लालबाबू नामक व्यक्ति ने रवि नाम के एक मजदूर को पैसे देकर पेड़ कटवाए। आरोप है कि पेड़ों की छाया एक ऐसे हिस्से पर पड़ती थी, जहां लालबाबू ने कथित तौर पर शेड लगाकर कब्जा कर रखा है। सर्दियों में पेड़ों की छाया के कारण धूप प्रभावित होने की बात कहते हुए पेड़ों को कटवाने का आरोप लगाया जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिस स्थान पर पेड़ लगाए गए थे, वह DDA का पार्क है और पेड़ों को काटने का किसी निजी व्यक्ति को अधिकार नहीं है। आरोप है कि बिना संबंधित विभाग की अनुमति के पेड़ों को काटकर सरकारी/सार्वजनिक हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया गया।

खुद को RWA महासचिव बताने का दावा
मामले में एक और सवाल यह उठ रहा है कि लालबाबू स्वयं को ग्रीन वैली RWA का महासचिव बताते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उनका कहना है कि पेड़ों को काटने का उन्हें अधिकार है और इस काम से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

हालांकि, पेड़ों की कटाई के लिए वास्तव में संबंधित विभाग से कोई अनुमति ली गई थी या नहीं, यह जांच का विषय है। यदि DDA पार्क में बिना अनुमति पेड़ काटे गए हैं, तो मामले में संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की मांग उठ रही है।

पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में लगे पुराने पेड़ क्षेत्र के पर्यावरण के साथ-साथ गर्मी और प्रदूषण से राहत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में निजी सुविधा के लिए पेड़ों की कटाई किए जाने का आरोप गंभीर है।

निवासियों ने मांग की है कि DDA और संबंधित वन विभाग पूरे मामले की जांच करें, मौके का निरीक्षण कर पेड़ों की कटाई की अनुमति से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाए और यदि पेड़ अवैध रूप से काटे गए हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments