Tuesday, October 13, 2026
Google search engine
Homecrime newsरणहौला में गोली मारकर हत्या, मृतक पर दर्ज थे करीब 14 आपराधिक...

रणहौला में गोली मारकर हत्या, मृतक पर दर्ज थे करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज

असल न्यूज़। दिल्ली के रणहौला थाना क्षेत्र में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि गोली लगने से घायल मोनिश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहम्मद इंतजार के बेटे मोसिन खान के रूप में हुई है। वह विकास नगर के कमांडर चौक इलाके का निवासी था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक के खिलाफ करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज थे और वह रणहौला थाने का घोषित बदमाश (BC) था।

रणहौला थाने में हत्या का मामला दर्ज
इस घटना के संबंध में रणहौला थाने में 11 अक्टूबर को FIR नंबर 687/26 दर्ज की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/27 के तहत दर्ज किया गया है।

संदिग्धों की पहचान, गिरफ्तारी के प्रयास जारी
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस जांच जारी: इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका के संबंध में जांच पूरी होने के बाद ही अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments