Thursday, November 26, 2026
Google search engine
Homecrime newsबाहरी उत्तरी जिले की AATS की टीम ने अपराधियों पर शिकंजा, तीन...

बाहरी उत्तरी जिले की AATS की टीम ने अपराधियों पर शिकंजा, तीन भगोड़े गिरफ्तार

नीति सैन। राजधानी दिल्ली में अपराधियों और लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बाहरी उत्तरी जिले की AATS (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) के PO स्टाफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में तीन घोषित भगोड़ों (Proclaimed Offenders) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अलग-अलग आपराधिक मामलों में अदालत द्वारा घोषित भगोड़े थे और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई तकनीकी निगरानी, डिजिटल इंटेलिजेंस और व्यापक जमीनी सत्यापन के जरिए अंजाम दी गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक, नीरज उर्फ योगेंद्र और शाहिद अख्तर के रूप में हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान
यह कार्रवाई आउटर नॉर्थ जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-I लोकेश्वरन आर., IPS के मार्गदर्शन और ACP ऑपरेशंस दिनेश कुमार की करीबी निगरानी में की गई।

AATS के इंचार्ज इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में PO स्टाफ ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार तकनीकी निगरानी और फील्ड वेरिफिकेशन किया। पुलिस टीम ने डिजिटल जानकारी और स्थानीय स्तर पर जुटाए गए इनपुट को मिलाकर तीनों आरोपियों का पता लगाया।

गिरफ्तार घोषित भगोड़े पहचान दीपक ,भलस्वा डेरी थाने के मामले में था फरार आरोपी दीपक पुत्र दया चंद, निवासी मुकुंदपुर गांव, दिल्ली, उम्र 31 वर्ष को भलस्वा डेरी थाने के वर्ष 2019 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ 3 पूर्व आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

दूसरे आरोपी की पहचान नीरज उर्फ योगेंद्र ,नरेला थाने के चोरी के मामले में फरार था ,नीरज उर्फ योगेंद्र पुत्र जगदीश, निवासी मामूरपुर, नरेला, दिल्ली, उम्र 35 वर्ष को नरेला थाने के वर्ष 2014 के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ 10 पूर्व आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

तीसरे आरोपी की पहचान शाहिद अख्तर बिजली चोरी के मामले में घोषित भगोड़ा था ,शाहिद अख्तर पुत्र मोहम्मद तस्लीम, निवासी सेक्टर-16, रोहिणी, दिल्ली, उम्र 65 वर्ष को के.एन. काटजू मार्ग थाने के वर्ष 2016 के मामले में गिरफ्तार किया गया। भारतीय विद्युत अधिनियम, संशोधन 2003 आरोपी के खिलाफ कोई पूर्व आपराधिक मामला दर्ज नहीं बताया गया है।

AATS की टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई को AATS, बाहरी उत्तरी जिले के PO स्टाफ ने अंजाम दिया। पुलिस टीम में SI राजेश, ASI संदीप और HC अभिषेक खत्री शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई तकनीक आधारित जांच और लगातार जमीनी स्तर पर जुटाई गई जानकारी के प्रभावी इस्तेमाल का परिणाम है। घोषित भगोड़ों की गिरफ्तारी से लंबित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ होगा।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस का फरार आरोपियों पर शिकंजा
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की इस कार्रवाई को फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घोषित भगोड़ों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अदालतों में लंबित मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments