Friday, November 27, 2026
Google search engine
Homecrime newsपुरानी दिल्ली में सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंची सांसद स्वाति मालीवाल

पुरानी दिल्ली में सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंची सांसद स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली। सांवरिया सेठ का पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार स्थित शिवाला मंदिर,नाईवाडा में आगमन के बाद राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल दर्शन करने पहुंची। गौरतलब है,कि शिवाला मंदिर में सांवरिया सेठ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीति के साथ विगत दिन पर की गई थी।मंदिर समिति के सचिव मुकेश शर्मा ने बताया।

इससे पूर्व सांवरिया सेठ को भव्य रथ में विराजमान कर नगर परिक्रमा कराई गई।श्री शर्मा ने बताया,कि यात्रा में 251 सुहागिन महिलाएं मंगल कलश लेकर यात्रा की अगुवाई की। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नई सड़क,टाउन हॉल, चांदनी चौक,दरीबा बाजार,जामा मस्जिद गेट नं.3 के बाहर से चावड़ी बाजार,बडशाहबुल्ला होती हुई वापस श्री शिवाला मंदिर,नाईवाडा पहुची, जहां सांवरिया सेठ की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक रीति व विधि विधान से कराई गई।

शर्मा ने बताया,कि इस पूरे कार्यक्रम में अशोक जैन, अमित झा, सुनील झा, उज्जवल चौरसिया,आरव शर्मा,शरद झा, देवानंद शर्मा सहित महिला मंडल ने मालीवाल का अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments