असल न्यूज़: रोहिणी जिले में हो रहे अपराध को लेकर विजय विहार थाना पुलिस की टीम ने इलाके के घोषित बीसी को गिरफ्तार किया हैं जिसके ऊपर 7 आपराधिक मामले दर्ज है जिसमें लूट, डकैती, स्नैचिंग, अवैध शस्त्र अभियान ऑटो लिफ्टिंग शामिल है आरोपी को विजय विहार थाना पुलिस की पेट्रोल की टीम ने गिरफ्तार किया है.
यह भी देखें:-
आरोपी चोरी की बाइक पर इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए दाखिल हुआ था लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले विजय विहार थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपी की निशानदेही पर चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई जो विजय विहार थाना इलाके से चोरी की गई थी आरोपी जी बाइक पर सवार था वह भी विजय विहार थाना इलाके से चोरी की गई थी.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित के रूप में हुई है जो की विजय विहार इलाके का ही रहने वाला है आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विजय विहार थाना पुलिस की टीम ने दो आपराधिक मामले सुलझाए है गिरफ्तार आरोपी से विजय विहार थाना पुलिस की टीम पूछताछ में जुटी है
यह भी देखें:-

